फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of missing youth recovered from canal near Indri

Yamuna Nagar News: लापता युवक का शव इंद्री के पास नहर से बरामद

Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth recovered from canal near Indri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चार दिन से लापता 35 वर्षीय युवक राजकुमार का शव रविवार को करनाल के इंद्री के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजकुमार शांति कॉलोनी में चिट्टा मंदिर के नजदीक अपने भाई-भाभी के साथ रहता था और एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी पत्नी और दो बच्चे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहते हैं। भाई राजेश कुमार ने बताया कि 17 सितंबर की रात घर से जाने के बाद राजकुमार नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और नहर में भी तलाश कराई गई।
विज्ञापन

रविवार को इंद्री के पास पश्चिमी यमुना नहर में स्थानीय गोताखोरों को एक शव बहता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने शव की शिनाख्त राज कुमार के रूप में की। परिजनों का कहना है कि राजकुमार नहर में किस परिस्थिति में गिरा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed