फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2130 drugs seized from mother two days after son's arrest

Hisar News: बेटे की गिरफ्तारी के दो दिन बाद मां से नशे की 2130 गोलियां जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
2130 drugs seized from mother two days after son's arrest
हिसार। सीआईए मिलगेट ने चंदन नगर क्षेत्र से महिला भगवती को 2130 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले ही उसके बेटे जोगिंद्र सिंह को भी 150 नशे की गोलियों के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जगदीश के मुताबिक एएसआई बलवान सिंह पुलिस टीम और महिला कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला नशीली गोलियां लेकर जा रही है। टीम ने चंदन नगर में भगवती को सफेद रंग के थैले सहित काबू किया। तलाशी में 2130 गोलियां बरामद हुईं। सदर थाने में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को भगवती के बेटे जोगिंद्र सिंह को नशे की 150 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पहले महावीर कॉलोनी निवासी शालू को 9420 नशे की गोलियों के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में तीनों के महावीर कॉलोनी निवासी झोलाछाप डॉक्टर सतीश से गोलियां लेने की बात सामने आई। पुलिस शालू के पति सतीश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11.76 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार : सीआईए टीम ने गांव सदलपुर से सिकंदर को 11.76 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना आदमपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर इन्द्र सिंह गांव में गश्त पर थे। सूचना के आधार पर टीम ने सिकंदर को काबू किया। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर नशीला पदार्थ लाने के स्रोत का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed