फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two persons died in truck accident

सेब से भरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत

Sun, 20 Sep 2015 08:47 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 20 Sep 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
two persons died in truck accident
दातागंज के गांव करनपुर निवासी जगपाल (38) पुत्र नवाब सिंह, तालिमगंज के सुनील (20) पुत्र महीपाल और गुड्डू (19) पुत्र राजेंद्र बेलाडांडी पुल के पास रविवार दोपहर जानवर चरा रहे थे। यह तीनों लोग पुल के पास सड़क किनारे खेत की मेड़ पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रहा सेबों से भरा ट्रक इन लोगों के ऊपर पलट गया। जगपाल और सुनील ट्रक के नीचे दब गए। इनकी मौके पर मौत हो गई। गुड्डू गंभीर घायल हो गया। हादसे में ट्रक चालक लखीमपुर निवासी नरसिंह भी घायल हो गया।
विज्ञापन

खबर मिलने पर सीओ और इंस्पेक्टर दातागंज पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। इसके बाद क्रेन और जेसीबी मशीन मंगाकर जगपाल और सुनील के शव निकाले गए। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने विरोध में जाम लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दो घंटे बाद यातायात सामान्य कर सकी।
विज्ञापन


एक ओर चीत्कारें, दूसरी ओर मची लूट
दातागंज। घटना की खबर मिलने पर सुनील और जगपाल के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों को दोनों के ट्रक के नीचे दबे होने के बारे में पता लगा तो घर की महिलाएं-बच्चे चीत्कारें भर कर रोने लगे। इस बीच तमाम ग्रामीणों ने संवेदनहीनता भी दिखाई। चीत्कारों को नजरअंदाज कर ग्रामीणों ने ट्रक में भरे सेब लूटने शुरू कर दिए। तमाम ग्रामीण बोरा-कट्टों में भरकर सेब ले गए। पुलिस के पहुंचने पर लूटमार थमी। फिर भी हजारों रुपये के सेब ग्रामीण भर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed