{"_id":"502da6d62cf406f243ac8b94b775ac08","slug":"two-persons-died-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल
अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरा सड़क हादसा उसहैत में कटरा सआदतगंज रोड पर हुआ। कटरा सआदतगंज निवासी बॉबी (26) पुत्र ओमप्रकाशगांव के ही चीनू (22) पुत्र रामचंद्र के साथ मंगलवार शाम बाइक से उसहैत से आए थे। देर रात दोनों वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को रात में ही जिला अस्पताल भेजा। यहां इलाज के दौरान बॉबी की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से भाग गया। मामले में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बॉबी अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है। माता-पिता बदहवास हैं।
एक घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस
उसहैत। कटरा सआदतगंज रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद बॉबी और चीनू गंभीर घायल हो गए। दोनों करीब एक घंटे तक मौके पर पड़े तड़पते रहे। गांव के लोगों ने कई बार एंबुलेंस 108 को भी फोन किया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पुलिस ने दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा। अगर वक्त रहते दोनों को इलाज मिल जाता तो शायद बॉबी की जान बच सकती थी।