फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two incest misconduct including child in different incidents

अलग-अलग घटनाओं में बच्ची समेत दो से दुराचार

Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two incest misconduct including child in different incidents
महिला खिलाड़ी से रेप
-बच्ची से रेप का आरोपी रिश्ते में ममेरा भाई भी नाबालिग
विज्ञापन

-इस्लामनगर में महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

थाना जरीफनगर और इस्लामनगर में सोमवार को दुष्कर्म के दो मामले दर्ज कराए गए। जरीफनगर थाने के एक गांव में आठ साल की बच्ची से उसके रिश्ते में ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया और इस्लामनगर के एक गांव में खेत पर गई महिला से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची और महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
दहगवां। थाना जरीफनगर के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी आठ साल की बेटी 30 मार्च को शाम करीब साढ़े सात बजे गांव में दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थी। वह दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। उसके तीन बच्चे गांव में अपनी दादी के पास रहते हैं। उसकी बेटी को रास्ते में एक किशोर ने दबोच लिया। उसे अपने घर में ले गया। वहां उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की उम्र करीब 15 साल है और वह रिश्ते में बच्ची का ममेरा भाई भी लगता है। बच्ची के पिता ने सोमवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी। उसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। गांव में लोगों का कहना है कि बच्ची के पिता और दुष्कर्म के आरोपी के पिता के बीच संपत्ति को लेकर पहले से विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन

इस्लामनगर। दुष्कर्म का दूसरा मामला इस्लामनगर थाने के एक गांव का है। गांव की एक 30 वर्षीय महिला ने सोमवार को गांव के ही सतीश पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि रविवार को वह खेत पर घास लेने गई थी। यहां सतीश पाठक ने उसे दबोच लिया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमे कायम कर लिए गए हैं। बच्ची और महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि दोनों मामलों के पीछे पेशबंदी है। दोनों मामलों में बयान और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed