फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two in Nanakedha Rnjisn Sides, firing in rout

ननाखेड़ा में रंजिशन दो  पक्षों में फायरिंग,भगदड़

Tue, 26 Jul 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा की कटरी के गांव में सोमवार रात की घटना
पुलिस ने की दो लोगों पर शांति भंग करने की कार्रवाई

 कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में दो पक्ष चल रही रंजिश ने सोमवार रात फायरिंग का रूप धारण कर लिया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन फायरिंग की वजह से भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो लोगों को दबोच कर उनके खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की है।
फायरिंग की घटना रात करीब नौ बजे की है। प्रधान उर्मिला गुप्ता का परिजन मुकेश दिल्ली में व्यापार करता है। वह आठ बजे गांव पहुंचा तो पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। मुकेश पर फायर भी कर दिया गया। भनक लगते ही मुकेश के घरवालों ने भी हवाई फायर कर दिया। दोनों ओर से फायरिंग की सूचना पर रात में कछला चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मुकेश और दूसरे पक्ष से राकेश को दबोच लिया लेकिन दोनों में से किसी के भी पास असलाह नहीं मिले। 
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव को लेकर झगड़े की शुरूआत करीब चार-पांच महीना पहले उस वक्त हुई थी जब पूर्व प्रधान समेत उसके पक्ष के लोगों ने प्रधान उर्मिला गुप्ता के पति कैलाश चंद्र पर जानलेवा हमला किया था। जानलेवा हमले गोली लगने से कैलाश घायल हो गए थे। घायल कैलाश के बेटे ने पूर्व प्रधान समेत राकेश को भी नामजद कराया था। आरोपियों की जमानत हो चुकी है। इधर, पुलिस ने फायरिंग से इंकार करते हुए मुकेश और राकेश का शांति भंग करने में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed