फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bikes with auto lifters arrested

दो बाइक के साथ दबोचा ऑटो लिफ्टर

Mon, 06 Feb 2017 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 06 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस कर रही पूछताछ, बड़ा खुलासा होने की उम्मीद
 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चोरी की दो बाइक के साथ ऑटो लिफ्टर गिरोह के सदस्य को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि कुछ और गिरफ्तारियों के साथ चोरी के वाहनों की बरामदगी हो सकती है। गिरफ्तार वाहन चोर ने वाहन चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है।

शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि वाहन चोर गिरोह का सदस्य दो बाइक का सौदा करने के लिए आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुईं। गिरफ्तार वाहन चोर ने अपना नाम महेंद्र पुत्र अशोक निवासी जगन्नाथपुर थाना गुन्नौर जिला संभल बताया। इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह के मुताबिक वाहन चोर ने अपने कुछ साथियों के नाम बताए हैं। उससे गिरोह के बारे में कई क्लू मिले हैं। जल्द बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed