फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Twenty-four hours of a heart attack killed three farmers

चौबीस घंटे में हार्टअटैक से तीन किसानों की मौत

Sun, 19 Apr 2015 12:44 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 19 Apr 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Twenty-four hours of a heart attack killed three farmers
बेमौसम बारिश में फसल बर्बाद होने के बाद शुरू हुआ किसानों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में पिछले चौबीस घंटे में तीन किसानों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। दो किसानों ने खेत पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की मौत घर पर हुई। परिवार वालों ने पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना तो दी, लेकिन शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव कैथुरिया में किसान रामस्वरूप (50) की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी है। उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। बैंक का भी 77 हजार रुपये का कर्ज था। गांव में अब तक फसलों का सर्वे भी नहीं हुआ था। राम स्वरूप (50) पुत्र प्यारे लाल के पास सात बीघा जमीन है। इसमें उन्होंने गेहूं की फसल की थी। शुक्रवार शाम वह खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे। वहां अचानक उनके सीने में दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान उनको लेकर घर पहुंचे। देर रात उनकी मौत हो गई। रामस्वरूप के नाम से रमजानपुर स्थित सर्व यूपी किसान ग्रामीण बैंक में केसीसी पर 77 हजार रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव अहमदगंज में युवा किसान की सदमे से मौत हो गई। उसकी अगले महीने शादी होने वाली थी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना बिल्सी क्षेत्र का अहमदगंज तहसील बिसौली का राजस्व गांव है। यहां के रामफूल (22) पुत्र उरमान शुक्रवार शाम खेत पर गेहूं निकलवाने गए थे। उरमान के 16 बीघा में गेहूं थे। बेमौसम बारिश से फसल मारी गई। फसल देखकर रामफूल की हालत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द उठा और कुछ ही देर में मौत हो गई। रामफूल चार भाइयों में सबसे छोटा था। तीन भाइयों की शादी हो चुकी है। रामफूल की शादी अगले महीने है। परिवार वालों की सूचना पर लेखपाल ने गांव पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा दासपुर में फसल बर्बाद होने के सदमे में एक किसान की मौत हो गई। उस पर पंजाब नेशनल बैंक का 50 हजार रुपया कर्ज था।
खेड़ादासपुर निवासी श्रीपाल (42) पुत्र रामऔतार के पास तीन बीघा जमन है। इसमें उन्होंने गेहूं की फसल की थी। बारिश से फसल बर्बाद हो गई थी। शनिवार को उन्होंने गेहूं निकलवाए तो तीन बीघा खेत में सिर्फ एक क्विंटल गेहूं निकले। इसके बाद श्रीपाल की खेत पर ही हालत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में मौत हो गई। श्रीपाल के तीन अविवाहित पुत्र हैं। सूचना पर कानूनगो और लेखपाल ने गांव पहुंच कर जानकारी ली।


किसान का सदमे में आकर मरना गंभीर विषय है। किसानों को समझाने और भरोसे में लेने का प्रयास जारी है। अधिकारियों को भेजकर उनके परिवार को सांत्वना दी जा रही है। मौसम की वजह से खराब हुई फसलों के लिए किसानों को राहत देनें में कोई कोताही नहीं हो रही है। शासन को सूचनाएं दी जा रही हैं।-आरपी यादव, एडीएम वित्त/प्रभारी अधिकारी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed