फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trying to rape Dalit teenager

दलित किशोरी को खींचकर दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 12 Jun 2017 11:06 PM IST
मूसाझाग।
मूसाझाग। Updated Mon, 12 Jun 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Trying to rape Dalit teenager
मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि
मूसाझाग के एक गांव में रविवार को हुई वारदात      
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दबंग ने दलित किशोरी को दबोच लिया। उसे खींचकर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। वारदात रविवार दोपहर हुई। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि, गांव वाले इसे आपसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।      

मूसाझाग के एक गांव की 15 वर्षीय दलित किशोरी गांव में अपनी मां और छोटे भाइयों के साथ रहती है। उसका पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। रविवार दोपहर किशोरी गेहूं पिसाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के दबंग ने उसे खींच लिया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर वह उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी ने घर पर पहुंच कर पूरी बात बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने दिल्ली में रह रहे किशोरी के पिता को सूचना दी। किशोरी के पिता के आने के बाद ही तहरीर देने की बात कही जा रही है। इधर, एसओ मूसाझाग अशोक सिंह सोलंकी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है। सूचनाओं के आधार पर गांव में जांच कराई गई तो पता लगा कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed