फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trying to rape a 10-year-old girl

10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 25 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 25 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
थाना इस्लामनगर क्षेत्र के एक गांव में कक्षा पांच में पढ़ने वाली 10 साल की बच्ची से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की गई। बच्ची अपनी मां के साथ खेत में शौच के लिए गई थी। तभी उसे गांव के एक युवक ने पकड़ लिया और मुुंह बंद करके उसे जबरन उठाकर ले जाने लगा। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को देखते ही आरोपी युवक भाग गया। पीड़ित बच्ची एक बेहद गरीब परिवार है। परिवार वाले बच्ची को लेकर इस्लामनगर थाने गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीड़त पक्ष को धमका कर भगा दिया। जबकि आरोपी युवक पीड़ित बच्ची के घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाने के चक्कर लगाने के बाद बुधवार को पीड़ित बच्ची के साथ उसके माता-पिता एसएसपी से मिले और इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश इस्लामनगर थाना पुलिस को दिए हैं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि 15 मई को वह अपनी बेटी के साथ शौच को गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसकी 10 साल की बच्ची को उठाकर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। तभी आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed