फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Truck full of bovine animals caught 50 animals recovered

गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, 50 पशु बरामद

Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली। Updated Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Truck full of bovine animals caught 50 animals recovered
तस्‍करी - फोटो : अमर उजाला
दो तस्कर गिरफ्तार, तीन घायल और दो मृत पशु मिले
विज्ञापन

एटा से वध के लिए संभल ले जाए जा रहे थे पशु

वध को एटा से संभल ले जाए जा रहे 50 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले में गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक में दो मृत और तीन जख्मी पशु भी मिले। बरामद पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। 
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर कस्बे से होकर एक ट्रक शनिवार सुबह गुजर रहा था। शक होने पर पुलिस ने कोतवाली के सामने ट्रक के चालक को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। पुलिस ने जीप से पीछा कर मुरादाबाद रोड पर करीब दो किलोमीटर आगे ट्रक को पकड़ लिया। मौका पाकर ट्रक में सवार दो लोग उतर कर भाग गए। पुलिस ने मौके से हबीब पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला कोट, संभल और अब्बास पुत्र शरीफ निवासी आल खुर्द कैराना शामली मुजरफ्फर नगर को दबोच लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में 50 गोवंशीय पशु मिले। इनमें दो की मौत हो चुकी थी और तीन बुरी तरह से जख्मी थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए तस्करों ने स्वीकार की है कि पशुओं को वह एटा से संभल ले जा रहे थे। इनका वध कर मांस बिक्री के लिए भेजा जाना था। फरार दो साथियों के नाम पर तस्करों ने पुलिस को बताए हैं। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर जमीरुल हसन ने बताया कि तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पशु तस्करी में इस्तेमाल ट्रक किसका है इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पांच थाने पार कर बिसौली तक पहुंच गया ट्रक
बिसौली। गिरफ्तार किए गए पशु तस्करों की मानें तो पशुओं को एटा से पटियाली होते हुए संभल ले जा रहे थे। गौर करने वाली बात यह है कि इस रूट पर एटा का सिकंद्राबाद थाना पड़ता है। इसके बाद तस्करों ने कादरचौक में कादरगंज गंगा पुल पाल किया। यहां से कादरचौक और उझानी थाने भी रास्ते में पड़े। लेकिन, पुलिस की इन पर नजर नहीं पड़ी। बाद में पशु तस्करों ने सिविल लाइंस और वजीरगंज थानों को भी आसानी से पार कर लिया। जाहिर है कि पशु तस्करी के मामले में पुलिस का रवैया अब भी नहीं सुधरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed