{"_id":"586e60204f1c1b0765158ee7","slug":"truck-accident-24-animal-founded","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पलटा, 24 पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पलटा, 24 पशु बरामद
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाडांडी पुल के रास्ते गोवंशीय पशुओं की तस्करी बदस्तूर जारी है। गुरुवार सुबह गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बेलाडांडी पुल के पास स्थित करनपुर गांव के पास पलट गया। ट्रक में 24 गोवंशीय पशु भरे थे। हादसे में तीन पशुओं की मौत हो गई। पुलिस को देखकर तस्कर भाग गए। मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दातागंज में रामगंगा पर बना बेलाडांडी पुल गोवंशीय पशुओं की तस्करी के लिए बदनाम है। गुरुवार सुबह पुल से होते हुए गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बदायूं की ओर आ रहा था। करनपुर गांव के पास ट्रक में सवार पशु तस्कर पुलिस को देखकर चलते ट्रक से कूद कर भाग गए। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो इसमें 24 गोवंशीय पशु मिले। इनमें तीन पशुओं की मौत हो चुकी थी। कई पशु घायल भी हुए। सभी पशुओं के पैर बंधे हुए थे और यह नशे की हालत में थे।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद बरामद पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
लगातार हो रहीं इस तरह की वारदातें
दातागंज (ब्यूरो)। रामगंगा के बेलाडांडी पुल से गोवंशीय पशुओं की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों दातागंज-बरेली रोड पर गोवंशीय पशुओं से भरा कंटेनर पलट गया था। इससे पहले बेलाडांडी-दातागंज रोड पर एक ट्रक पलटा था। इसमें भी गोवंशीय पशु भरे हुए थे। तमाम कोशिशों के बाद भी बेलाडांडी पुल से गोवंशीय पशुओं की तस्करी नहीं रुक पा रही है।
गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसमें 24 पशु मिले, इनमें तीन पशुओं की मौत हो चुकी थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।-अमित चौधरी, इंस्पेक्टर दातागंज