{"_id":"56ec4b824f1c1bca3b8b4b5e","slug":"traders-drove-the-broad-daylight-robbery-of-7-10-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े 7.10 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े 7.10 लाख की लूट
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
लूट
पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी का पीछा करते हुए फायरिंग कर उसे रोक लिया। इसके बाद 7.10 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मुजरिया चौकी की ओर भाग गए। इस घटना से गुस्साए व्यापारियों ने कस्बे के देववाणी चौक पर जाम लगा दिया। इससे बिल्सी-उझानी और बिसौली-कासगंज रोड पर यातायात ठप हो गया। एसपी देहात मुन्ना लाल, सीओ सहसवान उमेश यादव करीब तीन घंटे बाद जाम खुलवा सके। उधर , मामले में लापरवाही सामने आने पर दो सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए।
कस्बे के मोहल्ला नंबर दो निवासी राजीव वार्ष्णेय गल्ला व्यापारी हैं। गल्ला मंडी में उनकी आढ़त है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से गल्ला मंडी के लिए निकले थे। उनके बैग में 7.10 लाख रुपये, दुकान की चाबी व अन्य कागजात थे। देववाणी चौक के पास पहुंचने पर काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने राजीव को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। वह नहीं रुके तो एक बदमाश ने उन पर फायर झोंक दिया। इससे वह घबराकर रुक गए। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे नोटों से भरा बैग लूट लिया। तमंचे की बट से उन पर प्रहार भी किए और मुजरिया चौकी की ओर भाग गए।
व्यापारी से लूट की खबर पर गल्ला मंडी से तमाम व्यापारी भी मौके पर आ गए और चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए। एसपी देहात मुन्ना लाल और सीओ सहसवान उमेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जाम खोलने को कहा तो व्यापारियों की उनसे नोकझोंक हो गई। पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। गल्ला व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
00
घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जल्द ही खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-सौमित्र यादव, एसएसपी
लापरवाही बरतने पर गिरी गाज
बिल्सी। देववाणी चौक इलाके में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट के बाद एसपी देहात मुन्ना लाल ने सिपाही धीरेंद्र और रानीश यादव को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों सिपाहियों पर बैंक चेकिंग और रुटीन गश्त में लापरवाही का आरोप है। एसपी देहात ने बताया कि जांच के बाद कुछ और पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपाइयों ने दिया धरना
बिल्सी। गल्ला व्यापारी से हुई लूट के विरोध में भाजपाइयों ने भी धरना दिया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विवेक राठी और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज है। जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
मंडी बंद करने की चेतावनी
बिल्सी। लूट का जल्द खुलासा न होने पर व्यापारियों ने गल्ला मंडी बंद करने की चेतावनी दी है। गल्ला व्यापारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया। चेतावनी दी गई कि व्यापारी पूरे जिले में आंदोलन करेंगे।
एसएसपी ने किया मुआयना
बिल्सी। लूट की घटना के बाद एसएसपी सौमित्र यादव ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। साथ ही पीड़ित व्यापारी से बात भी की। घटना का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया।
पुलिस के लिए पहेली बनी काले रंग की पल्सर
बदायूं। जिले भर में लूट और छिनैती की ज्यादातर वारदातों में काले रंग की पल्सर बाइक का इस्तेमाल हो रहा है। पिछले तीन महीने की वारदातों पर नजर डालें तो सिविल लाइंस, बिल्सी, इस्लामनगर, सहसवान, उघैती और मुजरिया थाना क्षेत्रों में काले रंग की पल्सर बाइक से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया। दर्ज मुकदमों में भी इसका जिक्र है, लेकिन यह पहेली पुलिस नहीं सुलझा पा रही है।
10 साल पहले लूट के बाद हुई थी व्यापारी की हत्या
बदायूं। 7.10 लाख रुपये की लूट की इस घटना से व्यापारी आक्रोशित हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात ने कस्बे में पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 10 साल पहले भी कस्बे में गल्ला व्यापारी प्रेमपाल की हत्या कर दिनदहाड़े आठ लाख रुपये लूट लिए गए थे। उस वक्त तत्कालीन डीआईजी छविनाथ ने एसओ समेत कई पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया था। इसके बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ था।
देववाणी चौक इलाके में गल्ला व्यापारी राजीव वार्ष्णेय से 7.10 लाख रुपये की लूट और उन पर फायरिंग ने पुरानी घटना को ताजा कर दिया है। प्रेमपाल वार्ष्णेय भी मोहल्ला नंबर दो के निवासी थे। बाइक सवार बदमाशों ने 18 अप्रैल, 2006 को दिनदहाड़े उनसे आठ लाख रुपये लूटने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, एसएसपी ने राजीव से हुई लूट का खुलासा जल्द करने का दावा किया है। कस्बे में व्यापारी इससे पहले थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई भी चाहते हैं। अब देखना यह है कि कार्रवाई होगी या नहीं।