{"_id":"580788ba4f1c1b592c7046b2","slug":"traders-drove-in-alapur-3-20-lakh-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलापुर में गल्ला व्यापारी से 3.20 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलापुर में गल्ला व्यापारी से 3.20 लाख की लूट
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
अलापुर में गल्ला व्यापारी से 3.20 लाख की लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर लूटपाट, खेत में बांधकर डाला
पुलिस के पीछा करने पर इनोवा कार छोड़ भागे बदमाश
इनोवा कार सवार बदमाशों ने इनोवा सवार म्याऊं के गल्ला व्यापारी गोविंद पाठक से हथियारों के बल पर 3.20 लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने व्यापारी और उनके चालक को हाथ-पांव बांधकर बाजरा के खेत में डाल दिया। किसी तरह हाथ पैर खोलने के बाद व्यापारी ने अलापुर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कॉबिंग शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश इनोवा कलान के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने इनोवा कब्जे में है।
उसावां थाना क्षेत्र के म्याऊं कस्बा निवासी गोविंद पाठक की पाठक ट्रेडिंग कंपनी के नाम से गल्ला आढ़त है। मंगलवार को गोविंद पाठक किसी काम से बरेली गए थे। रात में वह इंडिगो से म्याऊं लौट रहे थे। कार उनका चालक धर्मेंद्र चला रहा था। रात करीब एक बजे इंडिगो अलापुर थाने के गांव इस्लामगंज के पास पहुंची। यहां एक इनोवा ने गोविंद पाठक की कार को ओवरटेक किया। कुछ आगे चलने के बाद इनोवा रोक ली। चालक धर्मेंद्र को भी अपनी कार रोकनी पड़ी। कार रुकते ही चार हथियारबंद बदमाशों ने गोविंद पाठक और धर्मेंद्र को तमंचे और पिस्टल के बल पर कब्जे में कर लिया। गोविंद पाठक से 3.20 लाख रुपये और चालक से भी पर्स लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने गोविंद और धर्मेंद्र को हाथ-पांच बांधकर बाजरा के खेत में डाल दिया।
वारदात के बाद बदमाश इनोवा में सवार होकर उसावां की ओर चले गए। किसी तरह हाथ-पांच खोलने के बाद गोविंद पाठक ने फोन से पुलिस को खबर दी। रोड गश्त पर लगी पुलिस पिकेट ने इनोवा का पीछा शुरू कर दिया। इस बीच बदमाश शाहजहांपुर जिले की सीमा में प्रवेश कर गए थे। अलापुर पुलिस ने शाहजहांपुर के कलान थाना पुलिस को सूचना दी। कलान पुलिस ने भी बदमाशों की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाश एक ढाबा पर इनोवा छोड़कर भाग गए। अलापुर पुलिस ने इनोवा को कब्जे में ले लिया है। गोविंद पाठक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
---------
चोरी की इनोवा, नंबर निकला फर्जी
अलापुर। गल्ला व्यापारी से लूट में जिस इनोवा कार का इस्तेमाल किया गया वह चोरी की बताई जा रही है। पुलिस को पड़ताल में पता लगा है कि इनोवा पर नंबर फर्जी है। जाहिर है कि अगर इनोवा कार का नंबर फर्जी है तो बदमाशों तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। यह भी कहा जा रहा है कि इनोवा पर फर्जी नंबर होने की वजह से ही बदमाश कार को छोड़कर भागे हैं।
------
व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पड़ताल में पता लगा है कि इनोवा कर नंबर फर्जी है। पुलिस अपना काम कर रही है। घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-एपी सिंह यादव, एसओ अलापुर