फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor-trolley overturns 20 injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 20 लोग घायल

Tue, 24 Jan 2017 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns 20 injured
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 20 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उझानी-कादरचौक रोड पर मंगलवार दोपहर हादसा
बुर्रा मंदिर से बच्चे का मुंडन करा लौट रहे थे महिलाएं-बच्चे

 बुर्रा फरीदपुर के शिव मंदिर से बच्चे का मुंडन संस्कार करा लौट रहीं महिलाओं-बच्चों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में कई बच्चे और महिलाएं ट्रॉली के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रॉली को हटाकर घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
उझानी कोतवाली के गांव अचौरा निवासी फूलसिंह यादव के बेटे का मुंडन संस्कार मंगलवार दोपहर बुर्रा फरीदपुर स्थित शिव मंदिर पर था। कुनबे के लोग मुंडन संस्कार के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव लौट रहे थे। ट्रॉली में  ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। रास्ते में गांव नरऊ के पास ट्रैक्टर का चालक राकेश एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में संतुलन  खो बैठा। इससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खाई में पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही कोहराम मच गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे बाइक से आर रहे परिवार के लोगों के शोर मचाने पर खेतों पर काम रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। इन लोगों ने किसी तरह से ट्रॉली के नीचे फंसे महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में धनेश्वरी (40) पत्नी सत्यवीर, अजयवती (38)  पत्नी राजेश कुमार, रामवती (40) पत्नी किशन लाल, विशुना (37) पत्नी मुखराम, भूरे की पांच वर्षीय बेटी दीक्षा, कन्यावती (30) पत्नी रामबहादुर, संतोष (29) पत्नी रनवीर सिंह, रेशमा (62) पत्नी किशुन, संजू (30) पत्नी सुनील  कुमार, मंजू (32) पत्नी भगवान सिंह, दो वर्षीय प्रतिज्ञा पुत्री सत्यभान सिंह, चेतना (12) पुत्री रामब्रेश समेत 20 लोग घायल हो गए। घायलों को  एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां से गंभीर घायल  धनेश्वरी, अजयवती, रामवती, सोनी, विशुना और दीक्षा को जिला अस्पताल रेफर कर  दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की गलती बताने पर हुई तकरार
उझानी।  हादसे की खबर मिलने पर घायलों के परिवार वाले भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से  सीएचसी पहुंच गए। कुछ लोग यहां ट्रैक्टर चालक की गलती बताने लगे। इसी बात  पर इन लोगों के बीच आपस में ही तकरार हो गई। कई लोग इसे ट्रैक्टर चालक की गलती नहीं मान रहे थे। बाद में आपस में भी मामले को सुलझा लिया गया। हालांकि सीएचसी में तकरार होने की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में लोगों ने आपस में ही मामले को सुलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed