फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor-trolley overturned a death, four injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, चार घायल

Thu, 25 Feb 2016 11:52 PM IST
उसहैत।
उसहैत। Updated Thu, 25 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned a death, four injured
 पथरामई गंगा घाट से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खेड़ा जलालपुर गांव के पास पलट गई। हादसे में बुजुर्ग मुन्ना लाल की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसा गुरुवार शाम करीब चार बजे हुआ।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ललती नगला निवासी राधेश्याम की सास की मौत हो गई थी। गांव के लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने उसहैत थाना क्षेत्र के पथरामई गंगा घाट गए थे। अंतिम संस्कार के बाद शाम को यह लोग वहां से लौट रहे थे। रास्ते में गांव खेड़ा जलालपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में मुन्ना लाल (75) पुत्र लीलाधर की मौके पर मौत हो गई। गुड्डी देवी (25) पत्नी नेमसिंह, अनीता (35) पत्नी नेम सिंह, वीरपाल (42) पुत्र सोहनपाल, मान सिंह (40) पुत्र ख्याली घायल हो गए। अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed