फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   To resist tampering The brother - sister beaten

छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई-बहन को पीटा

Tue, 23 Jun 2015 07:41 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 23 Jun 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमलावर दो युवकों ने लड़की और उसके भाई की सरेराह पिटाई कर दी। गौर करने वाली बात है कि राह चलते तमाम लोग तमाशबीन तो बने रहे, लेकिन किसी ने अराजक दो युवकों को रोकना तो छोड़ पिटने वालों को बचाने तक की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन

ममाला कोतवाली क्षेत्र के गांव डिलौर का है। गांव के एक व्यक्ति की बेटी सोमवार शाम घर के बाहर अपने भाई के साथ खड़ी थी। दरवाजे से निकले दो युवकों ने लड़की को देख अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। लड़की और उसके भाई ने विरोध किया तो दो युवक हमलावर होकर उन पर टूट पड़े। लड़की और उसके भाई की मौके पर ही जमकर पिटाई की। बाद में धमकी देकर निकल गए। इस मामले में आते-जाते लोग मूकदर्शक ही बने रहे। किसी ने पिटते भाई-बहन को बचाने का साहस नहीं जुटाया।
विज्ञापन

पिता के आने पर भाई-बहन ने पूरी बता बताई। पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल लड़की और उसके भाई का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवकों को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed