{"_id":"77d71859de5527e7e433f3857715423b","slug":"to-overtake-the-merchant-and-in-youth-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने पर व्यापारी और युवकों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरटेक करने पर व्यापारी और युवकों में मारपीट
Ujani
Updated Thu, 09 Jul 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
बदायूं रोड पर बुधवार रात कार ओवरटेक करने के लेकर मैंथा व्यापारी और युवकों में हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्ष पर सरेराह जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामला रात करीब दस बजे का है। सहसवान में प्रमोद इंटर कॉलेज के समीप कालोनी निवासी मैंथा व्यापारी मुनेश माहेश्वरी बदायूं से लौटते में कार से घर को चले। जजपुरा मंदिर के पास दूसरी कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया तो व्यापारी की कार के ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। उसे शक था कि ओवरटेक कर रही कार में बदमाश हैं।
विज्ञापन
ओवरटेक के प्रयास के दौरान ही दोनों ड्राइवरों ने कार रोक लीं। आरोप है कि कार सवार युवकों ने मैंथा व्यापारी की पिटाई कर दी। हाथापाई की चपेट में कार सवार युवक भी आ गए। मामला देर रात की कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने मैंथा व्यापारी की तहरीर पर मोहल्ला साहूकारा निवासी सुमित, रोहित, अंकुर और लालू के खिलाफ मारपीट की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस कहा कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन