{"_id":"58fb59184f1c1ba35c8b4f12","slug":"three-miscreants-robbed-robbed-and-stolen-goods-in-ujani","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में तीन बदमाशों को दबोचा, लूट और चोरी का माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी में तीन बदमाशों को दबोचा, लूट और चोरी का माल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी में तीन बदमाशों को दबोचा, लूट और चोरी का माल बरामद
प्रिंसीपल रमेश गुप्ता और शिक्षक अवधेश सक्सेना के घर हुईं लूट और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश
विमला हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र गुप्ता और राधेलाल इंटर कॉलेज कछला के शिक्षक अवधेश सक्सेना के घर में लूट और चोरी की घटना का पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच कर शनिवार को खुलासा कर दिया। पकड़े गए तीनों बदमाश इस्लामनगर के निवासी हैं। उनके पास चाकू, सोने की दो अंगूठियां और चांदी की पायजेब के साथ 77 सौ रुपया नकद बरामद किया गया है । पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश इस्लामनगर के मोहल्ला कुरैशियान स्थित मछली बाजार इलाके के रहने वाले इरशाद उर्फ गोविंदा पुत्र अमीद, दानिश पुत्र साबिर और जाने आलम पुत्र अख्तर हैं। उन्होंने पूछताछ के दौरान किलाखेड़ा मोहल्ले में रमेशचंद्र गुप्ता के घर में लूट, उससे पहले अवधेश सक्सेना के घर में चोरी की घटनाओं में हाथ होने की बात कबूली। बदमाशों ने प्रधानाचार्य की पत्नी सरिता गुप्ता को गन प्वाइंटट पर लेकर 27 मार्च को घर में लूटपाट की थी तो नौ फरवरी को अवधेश के घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये का माल समेट लिया था। दोनों घटनाएं दिनदहाड़े हुई थीं।
तीनों बदमाशों के पास से पुलिस को सोने की दो अंगूठी, चांदी की पायजेब, तीन चाकू और 77 सौ रुपया नकद मिले। जाने आलम और इरशाद ने पुलिस को यह भी बताया- लूट और चोरी की घटनाओं के दौरान उनके साथ उघैती थाना क्षेत्र के गांव सराय बघौली निवासी रामप्रताप भी मौजूद था। रामप्रताप अभी फरार है। पकड़े गए तीनों बदमाशों का इस्लामनगर और फरार रामप्रताप का उघैती, सहसवान और यहां कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक रिकार्ड सामने आया है। पूछताछ के बाद जाने आलम, इरशाद और दानिश को दोपहर बाद सब इंसपेक्टर अवधेश यादव ने कोर्ट में पेश किया। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
000000000000
अभी बाकी है तीन घटनाओं का वर्कआउट
उझानी। संगीन आपराधिक घटनाओं की शुरुआत दिवाली के अगले दिन पंजाबी कॉलोनी निवासी शिक्षक रामप्रकाश शर्मा के घर से हुई थी। उस दिन बदमाशों ने शिक्षक के घर का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये का माल उड़ा लिया था। तीन जनवरी की रात बदमाशों ने कृष्णा कॉलोनी की नई बस्ती में वेदपाल फौजी और स्वास्थ्य कर्मी गौरव कुमार के घर में घटना को अंजाम दिया। इन तीनों घटनाओं का वर्कआउट होना अभी बाकी है।
0000000000
वर्जन
बदमाशों से बरामद माल की शिनाख्त कराने के लिए प्रधानाचार्य रमेशचंद्र गुप्ता और अवधेश सक्सेना को बुलाया गया। दोनों ने पायजेब और अंगूठी पहचान ली। लूट और चोरी में गया ज्यादा माल घटना के मास्टरमाइंड रामप्रताप ने बेच दिया है। रामप्रताप की गिरफ्तारी के बाद उसे भी बरामद कर लिया जाएगा।
-यतेंद्रबाबू भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक