फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three Devron the law Beat and killed

तीन देवरों ने भाभी को  पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 05 Sep 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पंपिंग सेट की कोठरी की चाबी को लेकर हुआ विवाद
मारपीट में दो बेटियां और मृतका का पति हुआ घायल

 कोतवाली क्षेत्र के गांव खनपुरा बौरा में पंपिंग सेट की कोठरी की चाबी को लेकर हुए घरेलू झगड़े में तीन देवरों ने अपनी भाभी को पीट कर मार डाला। मृतका के पति ईश्वरी और दो बेटियों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में मृतका के भाई धारम सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना सोमवार सुबह की है। अभी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
दातागंज के गांव खनपुरा बौरा निवासी ईश्वरी चार भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके तीन भाई अनेकपाल, धीरपाल और अमर सिंह गांव के पैतृक मकान में रहते हैं। ईश्वरी गांव के बाहर खेत में झोपड़ी डालकर रह रहा था। चार भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। ईश्वरी की मां अनेकपाल, धीरपाल और अमर सिंह के साथ रहती थी। पिछले सप्ताह वह ईश्वरी के पास रहने आ गई थी। गांव में ही परिवार की एक कोठरी है। इनमें पंपिंग सेट रखा जाता है। कोठरी की चाबी ईश्वरी की मां के पास थी। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे तीनों भाई पंपिंग सेट की कोठरी की चाबी लेने ईश्वरी के घर पहुंचे। उसकी मां ने चाबी देने से इंकार कर दिया। इस बात को तीनों भाई समझे की मां को ईश्वरी ने भड़काया है। तीनों ने ईश्वरी की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। ईश्वरी की पत्नी वीरावती (40), बेटी शारदा (16) और सुशीला (13) उसे बचाने आए। तीनों भाइयों ने इन लोगों को भी पीटा। पेट में गंभीर चोट लगने से वीरावती की मौत हो गई। जबकि ईश्वरी, शारदा और सुशीला घायल हो गए। इसके बाद तीनों वहां से भाग गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अनेकपाल, धीरपाल और अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के दो बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ईश्वरी की अपने भाइयों से बनती नहीं थी। इस वजह से वह अलग रहता था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घरेलू विवाद हुआ था। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed