फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a woman murdered after rape

बलात्कार के बाद हुई थी महिला की हत्या

Wed, 05 Aug 2015 12:14 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 05 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था। बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में यह साफ हो गया है। मृतका के प्राइवेट पार्ट में जख्म मिले हैं। इधर, दूसरे दिन भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
फैजगंज बेहटा थाने के गांव मन्नूनगर के जंगल में सोमवार को गन्ने के एक खेत में सोमवार को 28 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिली थी। महिला के हाथ-पैर गन्ने के तनों से बंधे हुए थे। वह नग्न अवस्था में थी। पास ही नीले रंग का सलवार-सूट फटा पड़ा था। अधिकारियों ने भी परिस्थितियों के हिसाब से इसे गैंगरेप के बाद हत्या का मामला माना था। मंगलवार को शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पैनल में डॉ. आरएस यादव, डॉ. एपी गौतम और डॉ. हाकिम सिंह शामिल रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से प्रथम दृष्टया महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। हालांकि आगे और जांच होनी है, जिसके लिए स्लाइड बना ली गई है। नाखून और बाल भी डीएनए टैस्ट को रखे गए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
लटका रहा पोस्टमार्टम, डीएम ने किया हस्तक्षेप
डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम चार घंटे लटका रहा। पोस्टमार्टम पैनल से होना था। पैनल में एक महिला डॉक्टर को भी शामिल किया जाना था। महिला डॉक्टर नहीं पहुंची। दो बार पैनल बदला गया। लाश दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई थी, लेकिन डॉक्टर चार बजे पहुंचे। पोस्टमार्टम शाम को सात बजे निपट सका। पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed