फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft of electricity to run tubewells nine people nominated

चोरी की बिजली से नलकूप चलाने पर नौ लोग नामजद

Sun, 19 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sun, 19 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Theft of electricity to run tubewells nine people nominated
लाइट - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग ने 71 कनेक्शन काटे, पांच लाख वसूली
विज्ञापन

चोरी की बिजली से नलकूप चलाने पर विद्युत विभाग ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने रविवार को सखानूं और अलापुर में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बकाया भुगतान न करने पर 71 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। पांच लाख रुपया बकाया वसूली भी की गई।

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के नेतृत्व में रविवार को अलापुर और सखानूं में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नौ ऐसे लोग पकड़े गए जिनके नलकूप कनेक्शन करीब 7.82 लाख रुपया के बकाया में काट दिए गए थे। इसके बावजूद यह लोग चोरी की बिजली से नलकूप चला रहे थे। सभी के खिलाफ अलापुर थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार को भी चेकिंग और वसूली अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed