{"_id":"4b830685393cb381d3534fef72043745","slug":"theft-in-saraf-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की दुकान काटकर 10 लाख का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ की दुकान काटकर 10 लाख का माल साफ
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज कोतवाली के गांव पापड़ निवासी सर्राफा व्यापारी दिनेश कुमार वर्मा की डहरपुर में सर्राफा की दुकान है। शनिवार को दुकान बंद करने के बाद दिनेश वर्मा अपने घर चले गए। रात में किसी वक्त चोर दुकान की छत पर चढ़ने के बाद जीने में उतर गए। चोरों ने जीना समेत दो लोहे के दरवाजे और एक लोहे का जंगला काट लिया। इसके बाद दुकान में रखी 50 हजार रुपये नकदी, 10 किलो चांदी और 150 ग्राम सोने के जेवर समेत करीब 10 लाख रुपये का माल समेट दिया। रविवार को दिनेश वर्मा को चोरी के बारे में पता लगा। उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस चोनों की तलाश में जुट गई है। प्रभारी कोतवाल ब्रजेश यादव ने बताया कि मामले में पड़ताल की जा रही है। जल्द वर्क आउट कर दिया जाएगा। इधर, चोरी की इस घटना के बञद व्यापारियों में रोष है।
सर्राफ हत्या-लूटकांड का खुलासा नहीं
दातागंज। दो महीने पहले बाइक सवार बदमाशों ने दातागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में सर्राफा व्यापारी श्रवण गुप्ता की हत्या कर 35 लाख रुपये का माल लूट दिया था। पुलिस अब तक इस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है। इसको लेकर दातागंज के व्यापारी आंदोलित हैं।
विज्ञापन
सर्राफ हत्या-लूटकांड का खुलासा नहीं
दातागंज। दो महीने पहले बाइक सवार बदमाशों ने दातागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में सर्राफा व्यापारी श्रवण गुप्ता की हत्या कर 35 लाख रुपये का माल लूट दिया था। पुलिस अब तक इस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है। इसको लेकर दातागंज के व्यापारी आंदोलित हैं।
विज्ञापन