{"_id":"586408a44f1c1b8840eeda99","slug":"theft-from-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से चोरों ने लाखों का माल साफ किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से चोरों ने लाखों का माल साफ किया
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
चोरों ने मंगलवार रात बंद पड़े दो घरों के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
फैजगंज बेहटा थाने के वार्ड नंबर सात निवासी गौरव शर्मा और विकास शर्मा अपने परिवारों के साथ बाहर रहकर नौकरी करते हैं। यहां दोनों के घर बंद पड़े हुए थे। मंगलवार रात किसी वक्त मौका मिलने पर चोरों ने दोनों के घरों के ताले तोड़ लिए। इसके बाद दोनों घरों से नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का माल साफ कर दिया। आस पड़ोस के लोगों को बुधवार सुबह चोरी के बारे में पता लगा। इसके बाद दोनों भाइयों को खबर दी गई। खबर मिलने पर गौरव शर्मा यहां पहुंच गया। उसका दूसरा भाई अभी नहीं आया है। गौरव शर्मा के मुताबिक दोनों घरों से करीब दो लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। गौरव शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। देर शाम तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।