{"_id":"58b467f14f1c1bdf66830aba","slug":"theft-fir-on-22-10-million-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 22 पर एफआईआर, 10 लाख वसूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में 22 पर एफआईआर, 10 लाख वसूले
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम और द्वितीय वितरण खंड ने चलाया जिले में अभियान
विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय ने सोमवार को जिले में अभियान के दौरान 22 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इन सभी के खिलाफ कुंवरगांव और मूसाझाग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान दोनों खंडों ने 10 लाख रुपये बकाया वसूली भी की।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मूसाझाग में अभियान के दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। प्रथम खंड ने सोमवार को सिलहरी में बसूली कैंप भी लगाया। प्रथम खंड ने आठ लोगों पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई और 3.50 लाख रुपये बकाया वसूली की। इधर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देशन में कुंवरगांव में अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव भांसी और सिगोही में 14 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। अभियान के दौरान 88 कनेक्शन काटे गए और 6.50 लाख रुपये बकाया वसूली की गई। मंगलवार को भी अभियान चलाया जाएगा।