फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft attempt in two shops

खाद-बीज की दो दुकानों से  नकदी समेत सामान चोरी

Wed, 21 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 21 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
theft attempt in two shops
खाद-बीज की दो दुकानों से नकदी समेत सामान चोरी 
चोरों ने मंगलवार रात बाईपास इलाके में खाद-बीज और कीटनाशक की दो दुकानों से नकदी समेत माल उड़ा लिया। चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़ा तो दूसरी दुकान में नकब लगाया। व्यापारी पंकज सक्सेना की दुकान से चोरी सामान में चेकबुक और कागजात खेत में पड़े मिले। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने को तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की दोनों घटनाएं नगर के बाहरी इलाके में हुईं। मिल कंपाउंड निवासी व्यापारी पंकज सक्सेना की खाद-बीज की दुकान मानकपुर रोड पर है। रात में चोरों ने जैक लगाकर शटर उठा लिया। चोरों ने गुल्लक से करीब 30 हजार रुपया नकद और कीटनाशक निकाल लिए। पंकज को चोरी की भनक उस वक्त लगी जब नौकर दुकान खोलने के लिए पहुंचा। चोरी सामान में तीन चेकबुक, पैनकार्ड और खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात दुकान से करीब पांच सौ मीटर दूर से गेहूं के खेत में पड़े मिले। चोरों ने बाइपास पर संजरपुर मोड़ के पास राजीव यादव की कीटनाशक और खाद-बीज की दुकान में नकब लगा लिया। राजीव की दुकान से भी करीब 30-35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्हें भी दुकान में चोरी की भनक सुबह में लगी। चोरी की घटनाओं की सूचना के बाद सब इंसपेक्टर सुनील कुमार और  राजपाल सिंह ने मौका मुआयना किया। उन्होंने आसपास इलाके में खोजबीन भी की। चोरी की दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दुकान मालिकों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed