{"_id":"579628d24f1c1b2e6421e1fd","slug":"the-young-man-threw-a-dead-body-not-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करके फेंकी लाश, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या करके फेंकी लाश, शिनाख्त नहीं
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिसरका के जंगल में मिला शव, पास में है रेलवे ट्रैक
हत्या करने के बाद युवक की लाश थाना क्षेत्र के गांव सिसरका के जंगल में फेंक दी गई। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी। लाश दो से तीन दिन पुरानी होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम को भेजा है। लाश मिलने की खबर के बाद मौके पर कई गांवों के लोगों का जमघट लग गया।
फैजगंज बेहटा थाने के गांव सिसरका के ग्रामीण सोमवार दोपहर खेतों पर निकले तो रास्ते में सड़ी बदबू लगी। जब आसपास देखा तो झाड़ियों में सड़ी-गली लाश पड़ी थी। खबर पुलिस को दी गई। एसओ प्रदीप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शिनाख्त की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लाश दो से तीन दिन पुरानी होने की बात कही जा रही है। एसओ प्रदीप यादव का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पास में ही रेलवे ट्रैक भी है।