{"_id":"7687048b7b5a8da3dc89897841ce2bd4","slug":"the-young-man-shot-himself-in-the-domestic-affliction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू क्लेश में युवक ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू क्लेश में युवक ने खुद को गोली मारी
badaun
Updated Mon, 23 Mar 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बनी में घरेलू क्लेश के चलते युवक ने खुद को गोली मार ली। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बनी गांव निवासी देवेंद्र (22) पुत्र रक्षपाल का सोमवार को घर में विवाद हो गया था। पिता ने देवेंद्र को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर देवेंद्र ने खुद को गोली मार ली। गोली देवेंद्र के कंधे पर लगी। इससे वह घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ उसहैत कमलेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन