फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man in sorrow wife Given life by hanging

पत्नी के गम में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 12 Jun 2015 07:36 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 12 Jun 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन

पत्नी के गम में हजरतपुर थाने के गांव ग्योती निवासी कालीचरन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटकता मिला। उनकी पत्नी की दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थे।

विज्ञापन

हजरतपुर थाने के गांव ग्योती निवासी कालीचरन (35) पुत्र सोनपाल की पत्नी नन्ही की दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। कालीचरन के पांच लड़के हैं। सबसे बड़े लड़के की उम्र 16 साल है। गांव वालों की मानें तो जब वह पत्नी का अंतिम संस्कार करने गया था तो उसने गंगा के पुल से कूद कर जान देने की कोशिश की थी। गुरुवार रात कालीचरन घर से बिना किसी को बताए निकल गया। सुबह को गांव वालों ने देखा की उसकी लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक रही है। उसने रस्सी से फंदा बनाया था। खबर मिलने पर एसओ हजरतपुर रविंद्र कुमार गांव पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed