{"_id":"590cc16c4f1c1b6a3d4420e7","slug":"the-woman-tried-to-suicide-herself-in-the-consolidation-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी कार्यालय में महिला ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकबंदी कार्यालय में महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 06 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग पर जमीन दूसरों के नाम करने का लगाया आरोप
बगरैन की निवासी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया
एक महिला ने शुक्रवार को चकबंदी कार्यालय में विषाक्त खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। समय रहते उसे पकड़ लिया गया। महिला के पास से सल्फास की डिब्बी मिली है। इसमें दो गोलियां भी मिलीं। इस दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया। महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे उसके गांव छोड़ दिया।
वजीरगंज थाने के गांव बगरैन निवासी जगवती के पति रामचंद्र की मौत हो गई। उसके पति के नाम करीब 12 बीघा जमीन थी। महिला का कहना था कि गांव में चकबंदी के दौरान उसकी चार बीघा जमीन को गड्ढों में पहुंचा दिया गया। उसका एक चक भी दूसरे के नाम कर दिया गया। उसको ऐसी जमीन दी गई जो न तो उपजाऊ है और न ही कीमती। इसको लेकर जगवती लगातार शिकायतें कर रही है। शुक्रवार को वह चकबंदी कार्यालय पहुंची। उसने अपनी जमीन के बारे में अधिकारियों से जानकारी चाही। जब उसे कोई ठीक जानकारी नहीं मिली तो उसने चकबंदी कार्यालय में ही सल्फास की डिब्बी निकाली और गोली खाकर खुदकुशी की कोशिश की। समय रहते उसे रोक लिया गया। जगवती का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह खुदकुशी कर लेगी।