{"_id":"5873cfbd4f1c1b1829ba90a1","slug":"the-woman-entered-the-house-shot-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला को गोली मारी, हालत गंभीर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला को गोली मारी, हालत गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिसौली के गांव साहनपुर में रविवार रात हुई वारदात
मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों पर मुकदमा
कोतवाली क्षेत्र के गांव साहनपुर में एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। वारदात की वजह एक पत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव साहनपुर निवासी राजेंद्र के पड़ोस में ही संजू का मकान है। फैजगंज बेहटा के गांव श्यामपुर निवासी संजू का साला मैकू उसके घर आया हुआ था। मैकू ने गांव के एक बच्चे से एक पत्र रामचंद्र के घर भेज दिया। इसमें आपत्तिजनक लिखा हुआ था। यह पत्र राजेंद्र के हाथ लग गया। राजेंद्र ने बच्चे से पत्र देने वाले का नाम पूछा। इसके बाद उसने संजू से कह कर मैकू को अपने घर बुलाया। आपत्तिजनक पत्र होने की वजह से रामचंद्र ने मैकू को अपने घर में बंद कर उसकी पिटाई कर दी। इस बारे में पता लगने पर संजू अपने साले मैकू के साथ तमंचा लेकर राजेंद्र के घर पहुंच गया। पहले तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें राजेंद्र घायल हो गया। आरोप है कि इसी दौरान संजू ने गोली चला दी। यहां मौजूद राजेंद्र के भाई अवधेश की पत्नी सर्वेश (40) गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद संजू और मैकू भाग गए। सर्वेश के परिवार वाले पहले उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। शाम को राजेंद्र की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने संजू पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर, संजू पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई। पुलिस ने राजेंद्र पक्ष के चार लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली।
------
घटना की वजह एक पत्र बताया जा रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पड़ताल की जा रही है। इसमें सच सामने आ जाएगा।
-एसपी उपाध्याय, इंस्पेक्टर बिसौली