फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The wife 's body was transported to Bareilly by whereabouts Arjun

पत्नी का शव ठिकाने लगाकर बरेली पहुंचा था अर्जुन

Sun, 31 May 2015 11:42 PM IST
Kadrchauk
Kadrchauk Updated Sun, 31 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The wife 's body was transported to Bareilly by whereabouts Arjun

पत्नी का शव ठिकाने लगाने के बाद अर्जुन बरेली गया था। उसने जो योजना बनाई वह फुल प्रूफ थी, लेकिन मोबाइल लोकेशन से वह पकड़ लिया गया। 10 दिन तक पुलिस भी अर्जुन के शातिर दिमाग की करामात नहीं समझ सकी। अभी भी यह साफ नहीं है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की या यह खुदकुशी है? भेद खुलने के बाद अर्जुन खुद जो कहानी बता रहा है वह सुनकर पुलिस भी अचरज में हैं।

विज्ञापन

अर्जुन के मुताबिक वह 18 मई की रात खेत पर गया था। घर आने पर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। 19 मई को सुबह जब वह सोकर उठा तो ऊषा का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसने शव उतार कर चारपाई के नीचे रख दिया। रात में शव बोरे में रखा और बाइक से लेकर उसे अकेले सोत नदी के किनारे पहुंचा। यहां गड्डा खोदकर शव दफन कर दिया। 20 मई को वह घर से चला गया। घटना की पूरी जानकारी उसके पिता सूरजपाल को भी थी। इसी दिन सूरजपाल ने थाने में अर्जुन और उसकी पत्नी ऊषा के गुमशुदा होने की सूचना दी। उसने तहरीर में दोनों के 19 मई को लापता होने की बात कही थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन खंगाली की तो पता चला कि अर्जुन 20 और 21 मई को गांव में ही था। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। अर्जुन की शादी को पांच साल हो गए थे। उसकी कोई संतान नहीं थी। पति पत्नी में अक्सर झगड़ों की एक वजह यह भी बताई जा रही है। शव कई दिन पुराना होने की वजह से पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उसका बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन


मौत की गुत्थी में कुछ और आ सकता है सामने
अपहरण की कहानी तो साफ हो गई है, लेकिन हत्या और आत्महत्या के बीच मामला अभी उलझा हुआ है। सूत्रों के अनुसार गर्मी में 15 घंटे तक लाश को छिपाए रखना आसान नहीं है। इस पूरे मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। अर्जुन का यहां से जाना, फिर तीन दिन बाद बरेली में खुद को पुलिस के हवाले करना। इस सब घटनाक्रम का राजदार कोई और भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस अभी मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed