{"_id":"4344ed3b68f20c2febea14c96d763684","slug":"the-villagers-caught-robber-punia-cartridges-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लुटेरा पकड़ा पौनिया, कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने लुटेरा पकड़ा पौनिया, कारतूस बरामद
Asafpur
Updated Sun, 22 Mar 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजगंज बेहटा थाने के गांव नरौरी-नरौरा में तीन बदमाशों ने दो ग्रामीणों से नगदी और सामान लूट लिया। शोर होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी करके एक बदमाश को पकड़ लिया। इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बदमाश के पास से एक पौनिया 315 बोर और दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
हथियारों से लैस तीन बदमाश नरौरी-नरौरा गांव के बीच लूट के इरादे से बैठे थे। दोपहर करीब 12 बजे नरौरा निवासी सुरेंद्र यहां से गुजरे बदमाशों ने सुरेंद्र से नगदी और सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने इस्लामनगर के मठिया मोहल्ला के दया शंकर से नगदी और सामान लूट लिया। शोर होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी की। ग्रामीणों ने मानपुर गांव के सुरेंद्र यादव नाम के एक व्यक्ति को दबोच लिया। इसके पास एक पौनिया और दो कारतूस मिले हैं। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। देर शाम तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
युवक को गोली मारकर घायल किया
कादरचौक। शहर के मोहल्ला चित्रांश नगर निवासी मोनू सिंह (28) पुत्र प्रेम सिंह कादरचौक के गांव भोजपुर में अपने मौसेरे भाई अभय से मिलने गए थे। अभय गांव के प्रधान हैं। मोनू उनसे मिलकर वापस बदायूं लौट रहे थे। रास्ते में भोजपुर के वीरेंद्र ने उनको गोली मारकर घायल कर दिया। वीरेंद्र के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
देशी शराब और चाकू समेत युवक बंदी
उझानी। दरोगा जितेंद्र यादव और सिपाही यदुवीर कुंतल ने कोतवाली क्षेत्र के गांव रमनगला में दबिश के दौरान आर्येंद्र पुत्र रामेश्वर को चाकू समेत बंदी बना लिया। पूछताछ के दौरान उसने खुद को देशी शराब के धंधे में लिप्त बताया। बाद में उसकी निशानदेही पर पांच लीटर देसी शराब भी बरामद कर ली गई।