{"_id":"57c9bc3e4f1c1bd2352cb46b","slug":"the-truck-driver-was-robbed-and-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
शुक्रवार रात बिसौली में बरामद हुआ कॉपर भरा ट्रक बदमाशों ने एटा के थाना मलावन क्षेत्र में चालक की हत्या कर लूटा था। चालक की हत्या करने के बाद शव वहीं जंगल में फेंक दिया था। शनिवार को थाना मलावन के गांव सेंटरी से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। हालांकि, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्रक चालक के परिवार वालों को एटा पुलिस ने खबर दे दी है।
बिसौली कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा था। तलाशी लेने पर ट्रक में कॉपर भरा हुआ पाया गया। इसकी कीमत एक करोड़ से ऊपर बताई जा रही है। मौके पर हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शक होने पर सभी को हिरासत में ले लिया गया। सख्ती करने पर बात खुल गई। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि ट्रक को उन्होंने एटा जिले के थाना मलावन इलाके में लूटा था। हत्या करने के बाद चालक का शव मलवान थाना क्षेत्र के सेतरी गांव के पास जंगल में फेंक दिया।
यह ट्रक हरियाणा के रेवाड़ी से 30 अगस्त को कॉपर लेकर चला था। खबर मिलने पर शनिवार को ट्रांसपोर्टर विनोद कुमार भी बिसौली पहुंच गए। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि ट्रक पर चालक महाराजगंज निवासी जमालू था। क्लीनर कौन था, इस बारे में उनको नहीं पता। आशंका क्लीनर की हत्या की भी जताई जा रही है। उधर, एटा के सेतरी गांव के पास से बरामद शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मलावन एसओ जितेंद्र सिंह ने भी यहां बिसौली पहुंच कर हिरासत में लिए गए लुटेरों से पूछताछ की। बाद में वह ट्रांसपोर्टर को लेकर एटा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
एसएसपी आज कर सकते हैं खुलासा
बदायूं। पुलिस सूत्रों की मानें तो कॉपर भरे ट्रक लूटकांड में अभी कई चींजें साफ होनी बाकी है। गिरोह के असल बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस कुछ चीजों को गोपनीय रख रही है। हिरासत में लिए गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी सुनील सक्सेना लूट के इस मामले में शनिवार को प्रेस कांफड्रें स कर मीडिया को जानकारी दे सकते हैं।
मलावन थाने में दर्ज होगा लूट, हत्या का मुकदमा
बदायूं। कॉपर भरे ट्रक को लूटने और चालक की हत्या का मामला एटा के मलावन थाने में दर्ज किया जाएगा। बिसौली इंस्पेक्टर जमीरुल हसन ने बताया कि घटना स्थल एटा का मलावन थाना क्षेत्र है। पता लगा है कि सेतरी गांव के पास से चालक की लाश भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल बिसौली पुलिस एटा पुलिस के संपर्क में है। लूट के इस मामले में कई तथ्यों पर काम होना अभी बाकी है।