{"_id":"8a19738a4df343b4b558d7f4926efada","slug":"the-tension-in-the-area-is-continue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाज नहीं आ रहे शरारती तत्व","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाज नहीं आ रहे शरारती तत्व
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
धर्मस्थलों में पत्थर फेंक कर माहौल बिगाड़ने की फिर कोशिश
देखने में आ रहा है कि जिले का कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। चार दिन पहले शहर से सटे कुंवरगांव थाने के गांव पड़ौलिया में शरारती तत्वों ने धर्मस्थल में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया था। यहां स्थिति सामान्य होने के बाद शरारतियों ने शहर के नई सराय चौकी स्थित आमने-सामने दो धर्मस्थलों में ईंट-पत्थर डाल दिए। प्रबंधक कमेटी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह से कड़ी कार्रवाई का भरोसा मिलने पर लोग शांत हुए।
पड़ौलिया में अब शांत होने लगे हालात
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में अब हालात सामान्य होने लगे हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर अब भी यहां पुलिस की तैनाती है। गांव में सोमवार की रात खुराफातियों ने एक धर्म स्थल में प्रतिमाएं खंडित कर दी थीं। इससे यहां तनाव था। गुरुवार को एक धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई थी। इसके चलते गांव में पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात करना पड़ा था।
पड़ौलिया में कई दिन से एक धार्मिक जुलूस को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। पुलिस दोनों पक्षों को बैठा कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान सोमवार की रात माहौल खराब करने की नीयत से खुरफातीतत्वों ने धर्मस्थल में प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचा दिया था। इससे दोनों पक्षों के बीच वार्ता रुक गई। गुरुवार को एक धार्मिक जुलूस से पहले पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठा कर बात की थी। इसके भी जुलूस के दौरान टकराव के हालात बन गए थे। एसओ ललित सिंह ने बताया कि स्थित पूरी तरह से सामान्य है। फिलहाल गांव में पुलिस की तैनाती रहेगी।