फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute over cremation ground land reaches the SDM office

Roorkee News: आमने-सामने एसडीएम कार्यालय पहुंचा श्मशान घाट की भूमि का विवाद

Tue, 22 Sep 2026 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Dispute over cremation ground land reaches the SDM office
तहसील क्षेत्र के धीर माजरा गांव में श्मशान घाट की भूमि के लिए ग्रामीणों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। एक पक्ष की ओर से श्मशान घाट की भूमि पर छतरी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरे पक्ष के ग्रामीण भूमि को ग्राम समाज की बताते हुए इस पर निर्माण का विरोध कर रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद मामला एसडीएम कार्यालय और कोतवाली तक पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रकरण हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि धीरमाजरा गांव में पहले कोई निर्धारित श्मशान घाट नहीं था। गांव के कुछ लोगों ने प्रयास कर श्मशान घाट के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के लिए आवंटित भूमि ग्राम समाज की है लेकिन लंबे समय से गांव की आपसी राजनीति के कारण भूमि पर कुछ लोगों का कब्जा बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग भूमि का कब्जा छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को नाथीराम, प्रमोद कुमार, रविंद्र, शिवराज, अश्वनी, नरेश और विवेक कुमार समेत ग्रामीण एसडीएम कार्यालय और कोतवाली पहुंचे। उन्होंने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर श्मशान घाट की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि श्मशान घाट के लिए निर्धारित भूमि को लेकर विवाद का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है ताकि गांव में तनाव की स्थिति खत्म हो सके। देवेंद्र सिंह नेगी (एसडीएम भगवानपुर) ने बताया कि मामले की जांच और भूमि संबंधी अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद ही विवाद का समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed