{"_id":"5919eba74f1c1b7e3cf22df9","slug":"the-rituals-of-rape-came-from-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में कहां से आया बलात्कार का संस्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में कहां से आया बलात्कार का संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहल्ले में बदनाम था पुजारी का बड़ा बेटा, बड़े भाई के ढर्रे पर बढ़ रहा था छोटा
परेशान थे आसपास के लोग, मां ने स्वीकारा गलत थी सोहबत
-मौका पाकर पड़ोसियों ने प्रेमिका संग पकड़ा दिया था अमित को
मंदिर में कहा से आया बलात्कार का संस्कार? सवाल तीखा जरूर है। मगर मंदिर परिसर में कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद ज्वलंत हो उठा है। क्योंकि मुख्य आरोपी मंदिर के पुजारी के दोनो बेटे हैं और पुजारी का परिवार वहीं रहता है। मामले के तह में जाने की कोशिश की गई तो पता चला कि गलत सोहबत ने आरोपी युवाओं को हैवानियत की हद तक पहुंचा दिया। इस बात की पुष्टि उनकी मां ने भी की।
दोनो भाई और उसके दोस्त का चाल चलन ठीक नहीं। यह बात पूरा मोहल्ला जानता था। गैंगरेप में नामजद अमित एक प्राइवेट कॉलेज में बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। दो-तीन सालों से वह गलत संगत में पड़ गया था। शराब की लत गई थी। महंगे फोन, अश्लील फिल्में देखना, दो-तीन महीनों में हेयर स्टाइल बदल देना उसका शौक था। करीब दो साल पहले अमित के संपर्क में मोहल्ले का ही उवैद आ गया। दोनो का मिजाज एक ही जैसा था। अमित का छोटा भाई भी उसी की देखा देखी बर्बाद हो रहा था। बातचीत में उसकी मां ने स्वीकार किया कि उसके बड़े से एक लड़की नाजायज संबंध हैं। वह शादी की जिद पर अड़ी है। वे सब खुद बेटों से परेशान हैं। मां का कहना है कि उसे मंदिर में हुई घटना की जानकारी नहीं हुई।
बताते हैं कि अमित और उसके छोटे भाई की हरकतों पर पड़ोस के लोगों की कई दिन से नजर थी। दोनों की करतूतों का भंडाफोड करने का मौका रविवार देर रात उस वक्त मिला जब अमित अपनी प्रेमिका को लेकर लौटा। दोनों नशे की हालत में थे। लेकिन लोगों को उसकी गिरफ्तारी के बाद जब मंदिर हुई घटना का पता लगा तो स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
उवैद के पास है गैंगरेप का सबूत
उझानी। पुजारी के घर मोहल्ले के ही उवैद का आना-जाना था। उवैद से अमित और निक्की में नजदीकियां बढ़ी तो तीनों आपसी बातें भी शेयर करने लगे थे। यह वजह रही कि रेप के दौरान उवैद ने दोनों भाइयों को वीडियो क्लिप बनाने के रूप में सहयोग किया। कोतवाल संजय गोयल कहते हैं कि छात्रा के पिता ने अपने पास वीडियो क्लिप होने से इंकार कर दिया है। ऐसे में उवैद अगर सबूत को नष्ट करता है तो उसके खिलाफ अलग से भी कार्रवाई की जाएगी।