फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the mistry of shravan kumar's murder has solved

सुपारी देकर कराई गई सर्राफ श्रवण की हत्या

Fri, 08 Jan 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 08 Jan 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
the mistry of shravan kumar's murder has solved
दातागंज के सर्राफ लूट व हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

एक बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, लुटे जेवर और कार बरामद

 
बाइक सवार बदमाशों ने आठ नवंबर को दातागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में सर्राफा व्यापारी श्रवण गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश 35 लाख रुपये नगद और जेवरों से भरा थैला भी लूटकर ले गए थे। पुलिस के अनुसार गुरुवार को एसओ सिविल लाइंस अजय यादव हमराह सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। तभी शेखूपुर रेलवे क्रासिंग के पास शातिर अपराधी अनिल उर्फ बबलू श्रीवास्तव के मौजूद होने की सूचना मुखबिर ने दी। पुलिस ने घेराबंदी कर बबलू को दबोच लिया। पूछताछ में उसने श्रवण गुप्ता की हत्या और लूट को अंजाम देने के बारे में कबूल किया। उसके कब्जे से एक कार, तमंचा 315 बोर, पांच जीवित कारतूस, 1700 रुपये नगद और सोने के छह जेवर बरामद किए हैं।
पुलिस का दावा है कि बबलू ने पूछताछ में बताया कि जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात नरवेश उर्फ डॉक्टर और संजीव उर्फ सीटू से हुई। इन दोनों ने श्रवण गुप्ता की हत्या के बदले उसे दो लाख रुपये देने को कहा था। जेल से निकलने के बाद उसने नरवेश उर्फ डॉक्टर और डहरपुर कलां के नाजिम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में इस्तेमाल बाइक और लूट का माल नरवेश और नाजिम के पास है।
विज्ञापन

टीम को मिलेगा पांच हजार का इनाम
 आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ सिविल लाइंस अजय यादव, एसआई सत्य सिंह यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, रविंद्र यादव, राजाराम यादव और भूपेंद्र शामिल हैं। टीम को एसएसपी सौमित्र यादव ने पांच हजार का पुरस्कार देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलू श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज हैं 40 मामले
बदायूं। गिरफ्तार किए गए आरोपी अनिल उर्फ बबलू श्रीवास्तव के खिलाफ अलग-अलग थानों में 40 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मूलरूप से जिला कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव अमरौली निवासी अनिल उर्फ बबलू श्रीवास्तव 12 साल से जेल में था। कुछ महीने पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था।
साढ़ू की हत्या में आरोपी है सीटू
बदायूं। दातागंज थाने के गांव भटौली निवासी संजीव उर्फ सीटू लाला अपने साढ़ू बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी राजेश गुप्ता की हत्या के आरोप में नामजद है। नरवेश और नाजिम के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। नरवेश को पिछले दिनों ही पुलिस ने एनडीपीएस में जेल भेजा था। नाजिम को भी आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया था। सीटू पहले से जेल में है। पुलिस अब इनको रिमांड पर लेकर लूट के माल की बरामदगी करेगी।

किसने दी श्रवण गुप्ता की हत्या की सुपारी?
बदायूं। पुलिस ने घटना का खुलासा भले कर दिया हो, लेकिन अभी एक बड़ा सवाल बाकी है। श्रवण गुप्ता की हत्या कराने के लिए सुपारी किसने और क्यों दी थी। पुलिस सूत्रों की मानें, तो श्रवण गुप्ता का कोई करीबी इसमें शामिल हो सकता है। एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed