फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The missing driver-cleaner Bora has 179 government wheat

चालक-क्लीनर ने गायब कर  दिया 179 बोरा सरकारी गेहूं

Mon, 09 May 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The missing driver-cleaner Bora has 179 government wheat
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
क्रय केंद्र से एफसीआई गोदाम भेजा गया था गहूं
विज्ञापन

बिनावर में ट्रक छोड़कर भागे चालक-क्लीनर, रिपोर्ट दर्ज

उसावां थाने के बौरा गांव स्थित सरकारी क्रय केंद्र से खेड़ा नवादा स्थित एफसीआई के गोदाम भेजे गए 300 बोरा गेहूं में से ट्रक चालक और क्लीनर ने 179 बोरा गेहूं गायब कर दिया। ट्रक को बिनावर थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। क्रय केंद्र के ठेकेदार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना उसावां के गांव बौरा स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र के ठेकेदार गौंतरा निवासी केशव कुमार हैं। क्रय केंद्र से गेहूं खरीदने के बाद एफसीआई के खेड़ा नवादा गोदाम भेजा जाता है। सात मई को बौरा क्रय केंद्र से 300 बोरा गेहूं ठेकेदार केशव कुमार ने एफसीआई गोदाम भेजा था। ट्रक पर शहर के कबूलपुरा निवासी चालक अबरार और क्लीनर सलमान थे। यह गेहूं क्रय केंद्र तक पहुंचा ही नहीं।
विज्ञापन

रविवार को केशव कुमार को खबर मिली कि उनका ट्रक बिनावर थाने के गांव घटपुरी के पास लावारिस खड़ा है। चालक और क्लीनर गायब हैं। उन्होंने चालक और क्लीनर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। इसके बाद केशव कुमार बिनावर पहुंचे। ट्रक में बोरों की गिनती की तो इसमें से 179 बोरा गायब थे। ट्रक में 121 बोरा ही मिले। ठेकेदार केशव कुमार ने बिनावर थाने में चालक अबरार और क्लीनर असलम के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटपुरी में ही ट्रक से उतारा गया गेहूं
बदायूं। बौरा गेहूं क्रय केंद्र से ट्रक शनिवार को चला था। शाम तक उसे एफसीआई गोदाम में अनलोड होना था। ट्रक गोदाम तक पहुंचा ही नहीं। चालक अबरार ट्रक लेकर सीधे घटपुरी पहुंचा। कुछ लोगों का कहना है कि यहां उन्होंने शनिवार रात ट्रक से कुछ लोगों को गेहूं के बोरे उतारते हुए देखा। ट्रक से उतार कर गेहूं के बोरो को मैजिक वाहनों में भरा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed