फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The husband and dowry SaaS imprisonment, fines

दहेज हत्या में पति और  सास को कैद, जुर्माना भी

Fri, 20 Jan 2017 12:33 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सात साल पहले गला दबाकर की गई थी हत्या
 प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने दहेज हत्या में नामजद मृतका के पति और सास को दोषी करार देते हुए दोनों को 10-10 साल कैद और 17-17 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। कोर्ट ने नामजद ननद, जेठ और चचिया ससुर को बरी कर दिया। दहेज हत्या का यह मामला साल साल पुराना है। 

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पिंडौल में सात साल पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बिल्सी के गांव डल्लू नगला निवरासी दुर्गपाल कश्यप ने 13 अक्तूबर 2009 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह अपनी बहन शारदा की शादी बिल्सी के गांव पिंडौल निवासी राजेंद्र पुत्र रामबहादुर से की थी। ससुराली दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग तर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 22 दिसंबर 2009 को पति राजेंद्र, सास रामश्री, ननद, जेठ और शारदा के चचिया ससुर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन पक्ष के एडीजीसी प्रेमबाबू और बचाव पक्ष के वकीलों की जिरह सुनने के बाद राजेंद्र और रामश्री को दहेज हत्या का दोषी पाया। दोनों को कोर्ट ने 10-10 साल कैद और 17-17 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई। तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed