फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Labourer found unconscious in field; dies.

Deoria News: खेत में अचेत अवस्था में मिला मजदूर, मौत

Tue, 25 Aug 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Labourer found unconscious in field; dies.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र के सोन्हुला गांव का 35 वर्षीय मजदूर सोमवार की दोपहर को धान के खेत में अचेत अवस्था में मिला। जांच के दौरान पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परसिया मिश्र के सोन्हुला गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान दोपहर में घर के पास स्थित अपने धान के खेत से घास निकाल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद जब खेत में उसकी मां विमलावती चौहान पहुंची तो देखा धर्मेंद्र खेत में अचेतावस्था में पड़ा है। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी और पूरा शरीर टाइट हो चुका था। घटना के बाद पत्नी अंजली चौहान और भाई बदहवास हो गए। धर्मेंद्र मेहनत मजदूरी कर मां, भाई और पत्नी का गुजर-बसर करता था। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि 112 पुलिस के जरिये मामले की जानकारी थाने को हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed