फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Devotees throng to seek blessings of Bhole Baba

Raebareli News: पैर फिसलने से सई नदी में गिरा किसान, मौत

Tue, 25 Aug 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to seek blessings of Bhole Baba
डीह। भाई के साथ मवेशी चराने गए किसान का पैर फिसलने से सई नदी में गिर गया। इससे वह पानी में डूब गया। जब तक ग्रामीण उन्हें बाहर निकालते, तब तक उनकी मौत हो गई। पूरबनायन गांव निवासी रामसजीवन गौड़ (64) खेती करते थे। सोमवार को वे भाई पट्टू के साथ मवेशी चराने गांव के बाहर गए थे। शाम करीब पांच बजे रामसजीवन सई नदी किनारे मवेशी को देखने गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में गिर गए। भाई की चीखपुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन कर रामसजीवन को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से पत्नी उर्मिला, बेटे हरिकेश, दिनेश समेत अन्य घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed