{"_id":"fe1ded008b69bef1de0b8d2af703b02e","slug":"the-fund-is-made-up-of-mps-pavage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि से बना है खड़ंजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद निधि से बना है खड़ंजा
badaun
Updated Sun, 26 Apr 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समरेर ब्लाक के गांव बराही सहोरा के एक ग्रामीण की शिकायत पर डीएम द्वारा कराई गई जांच में कृषि अधिकारी ने जो रिपोर्ट पेश की है, उसने ग्राम पंचायत की पोल ही खोल कर रख दी है। आवास और शौचालयों में भी भारी गोलमाल किया गया है। शिकायतकर्ता ने अब प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम बराही सहोरा निवासी मृत्युंजय सिंह की शिकायत पर डीएम ने सहायक कृषि निरीक्षक दातागंज आर शर्मा को जांच सौंपी गई थी। जांच कर्ता कृषि निरीक्षक ने डीएम को अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान और सचिव दोनों ही गंभीर अनियमितता में फंसते नजर आ रहे हैं। मेन रोड से जो खड़ंजा ग्राम निधि से दिखाया गया है, वह तत्कालीन सांसद राजवीर सिंह की सांसद निधि से बनवाया गया था। यही नहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि जिनको आवास का लाभ दिया गया है, उनमें अमीन शाह, पुत्तन शाह, नत्थू शाह, नन्हें एक ही परिवार के हैं। जो प्रधान से संबंधित हैं। सुजाता पत्नी गुड्डू, प्रियंका पत्नी मनोज, होरीलाल पुत्र सूरपाल के बारे में इन्हीं से जानकारी ली गई। होरी लाल ने बताया कि आवास के 45,000 रुपये मिले। मौके पर मकान गारे की चिनाई का है और छत लकड़ी बल्ली और फूंस से पड़ी है। मेंबर पुत्र मंगली ने बताया कि उसे केवल 28,000 रुपये मिले। 17,000 रुपये प्रधान और सचिव ने ले लिए हैं। रामबेटी पत्नी नवनीत और तारा पत्नी मुलायम शाह नाम का गांव में कोई नहीं है। नवनीत की पत्नी दिखाई गई है। उसकी शादी तक नहीं हुई है। स्वच्छ शौचालय तो गांव में बने हैं, लेकिन निर्मल शौचालय गांव में नहीं बने हैं। जिनके नाम दर्शाए गए हैं। उनमें रवींद्र पाल, धर्मेंद्र, जवीर सिंह, पुत्तूलाल, असरार अली के शौचालय हैं ही नहीं। गांव में जाने के लिए नाला टूटा हुआ है। गांव में जाने के लिए भारी परेशानी होती है। गांव में सफाई कर्मी भी नहीं आता। बेहद गंदगी है, नाले-नालियां पटे हुए हैं। गांव के स्कूल में जो छह सेट शौचालयों का निर्माण दिखाया गया है वह विद्यालय निर्माण के समय के बने हैं। ग्राम पंचायत से इनका निर्माण नहीं हुआ है। जांच अधिकारी ने ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से कई कार्यों में घपले उजागर किए हैं। इधर, शिकायत कर्ता मृत्युंजय सिंह ने इस रिपोर्ट के आधार पर डीएम से ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन