फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The driver of the bike crash Death, siblings injured

हादसे में बाइक चालक की  मौत, भाई-बहन घायल

Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाई की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रहा था चालक युवक
उसहैत में गड़िया हरदोपट्टी के पास बुधवार रात हादसा

तेज रफ्तार बाइक रोड पार कर रहे भाई-बहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अजब सिंह की मौत हो गई। भाई-बहन भी घायल हो गए। इनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसहैत थाने के गांव गड़िया हरदोपपट्टी निवासी राम निवास के छोटे बेटे चोब सिंह की गुरुवार को बारात शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव हरना जानी थी। बुधवार को गांव में दावत चल रही थी। चोब सिंह का बड़ा भाई 30 वर्षीय अजब सिंह खरीदारी करने बाइक से बदायूं आया था। यहां से देर शाम को वह वापस गांव लौट रहा था। गांव के पास अजब सिंह की बाइक रोड पार कर रहे गांव के ही 16 वर्षीय अजय और उसकी 22 वर्षीय बहन सीमा से टकरा गई। हादसे में अजय और सीमा जख्मी हो गए। वहीं, सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अजब सिंह की मौके पर मौत हो गई। अजब सिंह की हादसे में मौत की खबर मिलने पर उसके घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed