{"_id":"e8aab93a2ef8cfbbbef81769588d8b05","slug":"the-district-is-on-high-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी के रडार पर वेस्ट यूपी, बदायूं भी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईबी के रडार पर वेस्ट यूपी, बदायूं भी
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल से अलकायदा कनेक्शन पर अलर्ट
खुफिया विभाग जुटा संदिग्धों की तलाश में
पिछले दिनों मेरठ से इजाज नाम के आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी हुई थी। बाद में पता लगा कि इजाज 15 महीने से बरेली में रह रहा था। इससे खुफिया विभाग के कान खड़े हो गए। सतर्कता बढ़ाई गई तो दिल्ली पुलिस ने बदायूं से सटे संभल के आरिफ को गिरफ्तार किया। आरिफ के अलकायदा से कनेक्शन निकले। यह भी पता लगा कि वेस्ट यूपी में आतंकी मॉड्यूल हो सकते हैं। पूछताछ में यह भी पता लगा है कि अलकायदा और आईएसआई मॉड्यूल के जरिए देश को दहलाना चाहते हैं।
ऐसे में एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बेस्ट यूपी के कई जिलों के आतंकी कनेक्शन के बाद बदायूं भी आईबी के रडार पर है। स्थानीय स्तर पर संदिग्धों की निगरानी के साथ विदेशी नागरिकों के बारे में भी इनपुट जुटाने को कहा गया है। एसपी सिटी अनिल यादव ने बताया कि हालांकि अब तक स्थानीय स्तर पर ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। फिर भी स्थानीय अभिसूचना इकाई को सतर्क किया गया है। उच्च स्तर से मिले दिशा निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है।