{"_id":"c6f112fb31365dc513006b027f7a5629","slug":"the-death-of-the-young-man-trapped-in-thresher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत
उसावां।
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
थ्रेसर से सरसों की फसल निकालते समय थ्रेसर में फंसकर इरशाद नाम के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद थ्रेसर में फंसे शरीर के टुकड़ों को निकाला जा सका। घटना के गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुई।
मूसाझाग थाने के गांव हसनपुर निवासी इरशाद (25) पुत्र निहाल उद्दीन अपने ट्रैक्टर और थ्रेसर से अनाज निकालने का काम करता था। कई दिन से वह उसावां में अनाज निकाल रहा था। गुरुवार को उसावां निवासी राजेश कुमार शर्मा की सरसों की फसल निकाते वक्त थ्रेसर में लांक फंस गया। इरशाद ने चलते समय पर ही थ्रेसर का ढक्कन खोलकर लांक निकालने की कोशिश की। इससे वह थ्रेसर के कटर में फंस गया। इरशाद की मौके पर मौत हो गई। उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लाश के टुकड़े थ्रेसर से निकाले जा सके। खबर मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने इरशाद के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद इरशाद के परिवार में कोहराम का माहौल है।
मृतक की गर्भवती पत्नी बेसुध
इरशाद की शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी। उसके एक बेटा है। पत्नी रोशनी गर्भवती है। पति की मौत के बाद रोशन बेसुध है। इरशाद चार भाई थे एक भाई दिलशाद की मौत करीब दो साल पहले दिमागी बुखार से मौत हो गई थी। इरशाद काम में पिता का हाथ बंटाता था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।