{"_id":"5702adde4f1c1b9157c81318","slug":"the-damsel-in-ujhani-the-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी के में युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी के में युवती से गैंगरेप
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार सुबह शौच के लिए गई थी खेत पर
दलित बिरादरी की युवती और आरोपी भी उसी जाति के
घर से शौच को निकली युवती को उसके पड़ोस के दो युवकों ने पकड़कर खेत में रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे घरवालों को देख दोनों युवक भाग गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों की तलाश में पुलिस उनके घरों पर गई तो ताले लटके मिले। पुलिस ने युवती के भाई की ओर से दोनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।
गैंगरेप की घटना सोमवार तड़के करीब पांच बजे की है। नगर से सटे कोतवाली क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति की 20 वर्षीय बेटी शौच के लिए घर से निकली। खेत पर पहुंचते ही उसे पड़ोस के दो युवकों ने दबोच लिया। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई कर डराया-धमकाया। कब्जे में लेकर दोनों ने उसके साथ रेप किया। चीख पुकार पर घरवाले भी मौके पर पहुंचे गए। घरवालों को आता देख दोनों युवक गांव की ओर भाग निकले। उनका पीछा भी किया, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। युवती के साथ उसका भाई और गांव के कई लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल गोपीचंद्र यादव को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पीड़िता दलित है। आरोपी भी उसी की जाति के हैं। पुलिस ने गांव जाकर मौका मुआयना भी किया। पड़ोसियों से भी पुलिस ने युवकों के बारे में जानकारी हासिल की। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही कमल सिंह पुत्र पुरुषोत्तम और जितेंद्र उर्फ बबलू पुत्र हरीराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गैंगरेप की शिकार युवती को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है।
आरोपियों की पहलेे से थी नजर
उझानी। युवती से गैंगरेप के घटना को लेकर ग्रामीणों की मानें तो आरोपी दोनों युवक कुछ दिन से युवती के घर के पास ही गलियारे में धमाचौकड़ी करते थे। चूंकि किसी को शक नहीं था कि वह ऐसा घिनौना कृत्य कर डालेंगे, सो उनसे गलियारे में बार-बार घूमने की वजह भी नहीं पूछी गई। आवारागर्दी का विरोध नहीं होने की वजह से दोनों के हौसले बढ़ गए। सोमवार तड़के ही दोनों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
----
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। पकड़े जाने के डर से उनके घरवाले भी गायब हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता ने जो बयान दिया है, उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। नामजदों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- गोपीचंद्र यादव, कोतवाल।