{"_id":"57d174c74f1c1b6474318713","slug":"the-couple-surrounded-fatal-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को घेर कर कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को घेर कर कातिलाना हमला
ब्यूरो /बदायूं
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव नवादा सुलरा में पिता-पुत्र ने पुरानी रंजिश के चलते दंपति को घेर कर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बचे। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिन दहाड़े हुई घटना से गांव में दहशत फैल गई।
मूसाझाग थाने के गांव नवादा सुलरा निवासी कुंवरपाल अपनी पत्नी मुनीषा देवी के साथ पड़ोसी गांव मोहम्मद नगर सुलरा में मेला देखने गया था। दंपति दोपहर करीब ढाई बजे अपने गांव लौट रहे थे। गांव के बाहर राजेंद्र ने अपने बेटे भूरे के साथ दंपति को घेर लिया। पहले दोनों को मारा-पीटा। दंपति जान बचाकर वीरपाल के घर में घुस गए। राजेंद्र और भूरे भी दरवाजा तोड़कर वीरपाल के घर में घुस गए और दंपति पर फायरिंग कर दी। इसमें दोनों बाल-बाल बचे। फायरिंग होने पर गांव के लोग जमा हो गए। इस पर पिता-पुत्र भाग गए। राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ वाहिद खान ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।