फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The couple are putting the water current in the field of death

खेत में पानी लगा रहे दंपति की करंट से मौत

Sat, 27 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sat, 27 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
The couple are putting the water current in the field of death
करंट से मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 गांव लभारी में शुक्रवार सुबह मक्का की फसल में पानी लगाने गए दंपति की शुक्रवार को करंट से मौत हो गई। ये हादसा हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने के दौरान हुआ। पुलिस और नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। इस हादसे से गांव के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह विनोद पुत्र नेकसू (42) और उनकी पत्नी मीना (37) बटाई के खेत पर खड़ी मक्का की फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। बताया जाता है कि इस खेत से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटा पड़ा था। जब वह खेत में घुसे तो करंट लगने से वहीं छटपटाकर गिर पड़े। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब ये माजरा देखा तो बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली कट कराई। तब लोग खेत में गए। तीन  भाइयों मे विनोद सबसे बढ़े थे। उनके कोई पुत्र नहीं है। इकलौती बेटी प्रेमलता की दो वर्ष पूर्व डेंगरी, कासगंज  में की थी। बेटी के आने तक दोनों के शव खेत में ही रखे  रहे। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने परिवारीजनों और आक्रोशित लोगों को  शांत किया। नायब तहसीलदार  राधेश्याम शर्मा ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कृषक बीमा योजना से सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

00000000
कई हादसों के बाद भी नहीं लिया सबक
कादरचौक।  दंपति की जिस लाइन के तार टूटने से मौत हुई है, वह दशकों से सिंगल गले हुए  लोहे के तार से चल रही है, जिससे पहले भी अंतराम और राकेश की मौत हो चुकी  है। लाइन इतनी नीची है कि शौकत के नाक में तार छू जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। वह आज भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दर्जनों पशु इस लाइन की चपेट में आ चुके हैं। ऐसी ही एक लाइन  निजामाबाद के लिए भी है, जो दशकों से लोहे के हल्के तार पर चल रही है। उस समय मात्र दो घरेलू  कनेक्शन थे अब दर्जनों ट्यूबैल इससे जुड़े हैं। कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। हर  वर्ष फसलों में आग भी लगती है। बरसात में हल्के लोहे के तारों पर जंग लगने  से टूटना भी शुरू हो जाता है। एसडीओ ने कई वार लाइन डालने को लिखा भी, लेकिन नई लाइन नहीं पड़ सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
तार नहीं बदले तो लाइन नहीं चलने देंगे
कादरचौक। मिलनसार स्वभाव के दंपति की मौत पर लोगों में काफी गुस्सा  है। तार न बदले जाने तक लाइन नहीं चलने देने का ऐलान प्रधान अनिल मिश्रा  ने किया है। उनका कहना था कि मौके पर बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। गले तारों प लाइन चल रही है। हादसे होने के बाद भी महकमा सबक नहीं लेता। ऐसे कब तक जनहानि होती रहेगी।

00
सलावतपुर में युवक ने दम तोड़ा
जरीफनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर में शुक्रवार को शाम चार बजे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। गांव निवासी भुवनेश (28)पुत्र रामदास खेत से घर लौट रहा था। गांव में घुसते ही हाईटेंशन तार जमीन पर टूटा पड़ा था। अचानक तार से दूने पर उसे करंट लग गया। झुलसे भुवनेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बदायूं जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed