फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of missing driver pick Had arrested five crooks

लापता पिकअप चालक का शव  मिला, पांच बदमाश गिरफ्तार 

Fri, 30 Sep 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The body of missing driver pick Had arrested five crooks
लापता पिकअप चालक का शव  मिला, पांच बदमाश गिरफ्तार  - फोटो : लापता पिकअप चालक का शव  मिला, पांच बदमाश गिरफ्तार 

विज्ञापन
एक माह पहले चालक की हत्या कर लूटी गई थी पिकअप 
 एक माह पहले चालक की हत्या कर पिकअप वाहन लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर चालक का कंकाल और आलाकत्ल भी बरामद हो गया है। बदमाशों ने वाहन कुछ सामान लोड करने के लिए सोरों से बुक कराया था। 
कासगंज के थाना सोरों के गांव मानपुर नगरिया निवासी अरविंद पुत्र बाबूराम पिकअप वाहन चलाता था। 24 अगस्त को वह मय वाहन के लापता हो गया था। बाद में 26 अगस्त को पिकअप सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़िया रसूलपुर से लावारिस हालत में मिला था। अरविंद के भाई प्रमोद की ओर से सहसवान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएसपी सुनील सक्सेना ने वर्कआउट को स्वाट और सर्विलांस टीमें लगाई थीं। शुक्रवार को स्वाट टीम के लिए मुखबिर से खबर मिली कि कछला रोड पर जौनेरा भट्ठा के पास कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

स्वाट टीम ने छापामारी करके सनोज यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी फरीदपुर, सोनू पुत्र प्रेमपाल शाक्य, अनुज पुत्र कैलाश मौर्य निवासी मयासुर शहवाजपुर थाना सहावर, धनवीर पुत्र राजपाल और दिनेश साहू पुत्र गंगाशरण निवासी मानपुर थाना सोरों जिला कासगंज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने अरविंद का कंकाल बरामद किया है। बदमाशों ने अरविंद की हत्या कर पिकअप लूटने की बात स्वीकार की है। इनके कब्जे से चार तमंचे, एक चाकू और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
बदायूं। एसएसपी सुनील सक्सेना ने वर्कआउट करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा की है। टीम में शामिल एसआई कश्मीर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी संदीप तोमर, सर्विलांस सेल के सौरभ शुक्ला, कांस्टेबल लोकेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मोहम्मद आरिफ, दिनेश कुमार यादव, यशवीर सिंह, रामरतन थाना सहसवान, लोकेश कुमार, महेश यादव थाना सहसवान को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed